53 साल की मां ने चुपके से पढ़ाई कर पास की दसवीं, बेटे ने बताई भावुक कहानी
(India) हाल ही में कई राज्यों में बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम सामने आए हैं। ऐसे में सोशल मीडिया जैसी तमाम जगहों पर टॉपर्स की चर्चा जरूर है लेकिन इस बीच महाराष्ट्र की एक महिला की कहानी वायरल हुई है जिन्होंने 53 साल की उम्र में हाईस्कूल की परीक्षा पास की है। उनकी कहानी इतनी प्रेरणादायक है कि महिला के बेटे ने भावुक होकर इसके बारे में शेयर किया है।

दरअसल, हाल ही में सोशल मीडिया पर प्रसाद जंभाले नामक शख्स ने अपनी मां की कहानी शेयर की थी। प्रसाद पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और वे इन दिनों आयरलैंड में रहते हैं। लेकिन उनकी मां महाराष्ट्र में रहती हैं। प्रसाद ने अपनी मां की कहानी शेयर कतए हुए बताया कि कैसे 37 साल बाद उनकी मां ने फिर से स्कूल में पढ़ना शुरू किया और वो इसमें पास भी हो गई।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।