लाइब्रेरियन के 460 पदों पर 11 सितंबर को होगी परीक्षा, सिलेबस को लेकर आई ये खबर
(India) राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से लाइब्रेरियन ग्रेड तृतीय के 460 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 25 जून को समाप्त हो चुकी है। भर्ती परीक्षा का आयोजन 11 सितम्बर को किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी परीक्षार्थी अब तक परीक्षा का विस्तृत सिलेबस जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। 7 जून को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से भर्ती का सिलेबस जारी किया गया, लेकिन सिलेबस में पुस्तकालय विज्ञान का मुख्य पाठ्यक्रम शामिल नहीं होने से परीक्षार्थियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

सिलेबस जारी करने की मांग

उल्लेखनीय है कि राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव बोर्ड की ओर से 11 सितम्बर को आयोजित होने जा रही पुस्तकालय भर्ती परीक्षा के विस्तृत सिलेबस को लेकर कई बार बोर्ड अध्यक्ष और अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपे जा चुके हैं। बावजूद इसके, अभी तक विस्तृत सिलेबस जारी नहीं हो पाया है। महासंघ ने जल्द से जल्द सिलेबस जारी करने की मांग की है।

परीक्षार्थियों में असमंजस की स्थिति बनी

गौरतलब है कि 7 जून को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से भर्ती का सिलेबस जारी किया गया। लेकिन सिलेबस में पुस्तकालय विज्ञान का मुख्य पाठ्यक्रम शामिल नहीं होने से परीक्षार्थियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। वहीं, परीक्षार्थियों ने सिलेबस में भारी गलतियां होने का भी हवाला दिया। बोर्ड की ओर से 11 सितम्बर को आयोजित होने जा रही पुस्तकालय भर्ती परीक्षा के विस्तृत सिलेबस को लेकर कई बार बोर्ड अध्यक्ष और अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपे जा चुके हैं। विस्तृत सिलेबस जारी नहीं हो पाया है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।