अबू धाबी पहुंचे पीएम मोदी, UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद ने किया स्वागत
(India) जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की राजधानी अबू धाबी पहुंच चुके हैं. जहां यूएई के राष्ट्रपति जायद अल नाहयान ने एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का स्वागत किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूएई के पूर्व राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के निधन पर व्यक्तिगत रूप से शोक व्यक्त करेंगे.

बता दें कि नाहयान का लंबी बीमारी के बाद बीते 13 मई को निधन हो गया था. वह 73 वर्ष के थे. पीएम मोदी ने नाहयान के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें एक महान और दूरदर्शी राजनेता बताया था, जिनके नेतृत्व में भारत और यूएई के संबंध समृद्ध हुए.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।