G20 Summit: लद्दाख में होगा G-20 शिखर सम्मेलन
(India) भारत इस बार G-20 शिखर सम्मेलन को लद्दाख में आयोजित करने की तैयारी कर रहा है. उसके इस प्रस्ताव को जहां प्रधानमंत्री मोदी का मास्टरस्ट्रोक बताया जा रहा है, वहीं मोदी के इस प्रस्ताव से पड़ोसी देश चीन और पाकिस्तान को मिर्ची लग गई है.

भारत सरकार ने इस बार G20 सम्मेलन को लद्दाख में आयोजित करने का मन बनाया है. सूत्रों के मुताबिक सरकार ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी है. मोदी सरकार के इस फैसले को मास्टर स्ट्रोक कहा जा रहा है. गौरतलब है कि करीब मई 2020 से लगातार चीन और भारत लद्दाख में सीमा विवाद को लेकर एक दूसरे के आमने सामने है.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।