जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे को बीच सड़क मारी गई गोली
(India) जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर बड़ा हमला हुआ है. बताया गया है कि आबे को भाषण के बीच गोली मारी गई, जिसके बाद वो वहीं गिर पड़े. NHK की रिपोर्ट के अनुसार जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर नारा शहर में ये हमला हुआ. गोली लगने के बाद शिंजो आबे लहूलुहान होकर नीचे गिर गए. जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

एक लोकल रिपोर्टर के हवाले से ये जानकारी सामने आ रही है. जिसमें बताया गया है कि सुबह करीब 11:30 बजे शिंजो आबे पर ये हमला हुआ. हमले के बाद पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में भी लिया है. बताया गया कि हमलावर ने शिंजो आबे पर दो गोलियां चलाईं, जिसके बाद वो भागा नहीं बल्कि वहीं खड़ा रहा. हमलावर की उम्र करीब 40 साल बताई जा रही है.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।