(India)
जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ गुफा के करीब बादल फटने के चलते तबाही का मंजर नजर आ रहा है. अब तक इस घटना में 15 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 50 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं. NDRF और सेना के जवान रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हैं. मलबे से लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है. घायलों को तुरंत हेलीकॉप्टर की मदद से अस्पताल तक पहुंचाया जा रहा है. इस पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन से जुड़ी हर अपडेट आपको इस लाइव ब्लॉग में मिलेगी. अमरनाथ में बादल फटने से हुई तबाही के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. इसे लेकर NDRF के डीजी अतुल करवाल ने बताया कि, 16 लोगों के मृत्यु की खबर है और 40 के आसपास लोग लापता हैं. रात साढ़े 4 बजे तक रेस्क्यू का काम चला फिर बारिश के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन रोका गया वापस सुबह 6 बजे से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।