(India)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज झारखंड (Jharkhand) का दौरा करेंगे. इस दौरान वो झारखंड में 16,800 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के स्वागत में बाबाधाम देवघर (Deoghar) पूरी तरह सज-धज कर तैयार है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने भी पीएम मोदी के दौरे को लेकर सुरक्षा समेत अन्य तैयारियों की समीक्षा की है. पीएम मोदी ने सोमवार को सिलसिलेवार ट्वीट्स में कहा कि, मैं कल झारखंड और बिहार में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए उत्सुक हूं. दोपहर में, मैं देवघर पहुंचूंगा जहां मैं 16,800 रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास करूंगा.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।