Bundelkhand Expressway: पीएम मोदी आज बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का करेंगे उद्घाटन
(India) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) आज बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करने जा रहे हैं. यह अत्याधुनिक बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सात जिलों से होकर गुजरेगा. इससे स्थानीय लोगों को कई प्रकार से लाभ पहुंचेगा और अर्थव्यवस्था में काफी सुधार होगा.

फिलहाल साल 2020 में पीएम मोदी ने इस अत्याधुनिक बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की आधारशिला फरवरी महीने में रखी थी. जिसमें तेजी से काम पूरा करते हुए इसे अब आम जनता के लिए खोला जा रहा है. बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे को बनाने में 14,850 करोड़ रुपये की लागत आई है.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।