महंगाई, बेरोजगारी और अग्निपथ योजना को लेकर तीसरे दिन भी संसद में हंगामा जारी
(India)

संसद में महंगाई समेत अन्य मुद्दों पर तीसरे दिन भी हंगामा जारी रहा... विपक्ष के सांसदों में राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही के दौरान जोरदार हंगामा किया... जिसके बाद राज्यसभा और लोकसभा की कार्रवाई 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.महंगाई के मुद्दे पर विपक्ष लगातार केंद्र सरकार को घेर रही है..... कांग्रेस ने बुधवार को संसद भवन में महंगाई और ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया.... इस दौरान एक महिला सांसद तो गैस सिलेंडर लेकर विरोध प्रदर्शन करती नजर आईं.... मॉनसून सत्र के तीसरे दिन यानी बुधवार को महंगाई के मुद्दे पर विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधा..... विपक्ष के सांसदों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया. ...इसमें कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे और अधीर रंजन चौधरी भी शामिल हुए....

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।