200 करोड़ वैक्सीनेशन पर बिल गेट्स की बधाई
(India) रत ने 200 करोड़ वैक्सीनेशन का विशान लक्ष्य हासिल कर लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर विदेशों हस्तियों ने भी इस उपलब्धि पर भारत की पीठ थपथपाई है। कोरोना काल के दौरान भी भारत ने तत्परता के साथ इस बीमारी से जंग लड़ी थी। इसका नतीजा ये हुआ था कि पश्चिमी देशों के मुकाबले हमारा मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर कमजोर होने के बाद भी हमारे यहां कोरोना से मौतें बाकी देशों के मुकाबले कम हुईं। मेडिकल साइंस के सामने आज भी ये एक पहली है कि ऐसा कैसे हुआ ? मगर भारत ने ये लड़ाई एकजुट होकर लड़ी। उसका परिणाम ये है कि माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक और कभी दुनिया के सबसे अमीर आदमी रहे बिल गेट्स ने भी भारत की तारीफ की है। ये बदलते भारत की तस्वीर है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।