टीएमसी ने कोलकाता में शहीद दिवस रैली का आयोजन किया। इस दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा हर जगह सरकार तोड़ रही है, भाजपा का यही काम है। बंगाल में उन्होंने हमें हराने की कोशिश लेकिन हरा नहीं सकी। 2021 में जनता ने उन्हें दिखा दिया। ममता ने कहा कि अब तो मूढ़ी पर जीएसटी लग गया है, तो क्या भाजपा के लोग अब मूढ़ी नहीं खाएंगे। मिठाई, लस्सी, दही पर जीएसटी लगा है। लोग क्या खाएंगे? मरीज के अस्पताल में भर्ती होने पर भी जीएसटी लगा दिया। अब ये बताएं कि मरने पर कितनी जीएसटी लगेगी।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।