भारत के राष्ट्रपति पद पर एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की प्रचण्ड जीत के बाद आज राजस्थान के एसटी सांसद-विधायक उनसे दिल्ली में मुलाकात करेंगे। केंद्र सरकार और बीजेपी राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 से पहले आदिवासी वोट बैंक को साधने की कवायद में जुटी है। राजस्थान बीजपी के 4 सांसद, 8 विधायकों समेत नेताओं का प्रतिनिधिमंडल आज नव निर्वाचित राष्ट्रपति से मिलेगा। मुर्मू का राजस्थानी आदिवासी संस्कृति से अभिनन्दन कर आदिवासी समाज में मैसेज दिया जाएगा। 24 से 25 जुलाई तक बांसवाड़ा-डूंगरपुर क्षेत्र में आदिवासी जनजाति गौरव यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया हिस्सा लेंगे।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।