उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में बेकाबू डंपर ने कांवड़ियों को रौंदा डाला.दुर्घटना में 6 कांवड़ियों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए.... घायलों को आगरा रेफर किया गया है..... कांवड़ियों की मौत से उनके परिजनों में कोहराम मच गया है..... हाथरस जिले के सादाबाद थाना इलाके के हाथरस-आगरा मार्ग के बढार चौराहा पर यह हादसा हुआ..... जहां पर शनिवार रात करीब 2.30 बजे एक तेज रफ्तार डंपर ने कांवड़ियों के एक जत्थे को रौंद दिया..... कांवड़ियों के जत्थे में शामिल एक युवक ने बताया जाता है कि उनके साथी हरिद्वार से गंगाजल लेकर मध्य प्रदेश के ग्वालियर जा रहे थे.... दुर्घटना के बाद मौके पर पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी भी पहुंच गए. जिन्होंने मौके पर राहत कार्य शुरू करवाया
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।