सुप्रीम कोर्ट पहुंचा उद्धव गुट,कहा-असली शिवसेना किसकी,यह अभी तय नहीं कर सकते,जल्दबाजी कर रहा चुनाव आयोग
(India)
असली शिवसेना को लेकर चुनाव आयोग के आदेश के खिलाफ उद्धव ठाकरे गुट सुप्रीमकोर्ट पहुंचा है। इसे लेकर एक याचिका दाखिल की गई है, जिसमें कहा गया है कि अभी शिंदे गुट के विधायकों की अयोग्यता का मामला कोर्ट में पेंडिंग है। ऐसे में आयोग यह तय नही कर सकता कि असली शिवसेना कौन है। दरअसल, चुनाव आयोग ने शिंदे गुट और उद्धव गुट से 8 अगस्त तक शिवसेना के अधिकार के दावे दस्तावेज के साथ दाखिल करने के लिए कहा था। इसे ही ठाकरे गुट ने सुप्रीम कोर्ट में चैलेंज किया है। याचिका में कहा है कि आयोग का यह फैसला असंवैधानिक और जल्दबाज़ी में लिया गया है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।