पूर्व राष्ट्रपति ने पीएम मोदी की चिट्ठी का किया धन्यवाद, कहा- ये उनके स्नेह और आदर का प्रतीक
(India) पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ram Nath Kovind) ने उनकी विदाई से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) द्वारा उनके लिए लिखी गई चिट्ठी पर आभार व्यक्त किया है. पूर्व राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को उनकी चिट्ठी के लिए धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की चिट्ठी (PM Modi Letter) में उनके लिए लिखे गए शब्दों ने उन्हें काफी प्रभावित किया है.

उन्होंने कहा पीएम मोदी के पत्र में मेरे लिए जिस प्रकार के शब्दों का प्रयोग किया गया है वह मेरे प्रति उनके प्रेम और आदर को दर्शाता है. पूर्व राष्ट्रपति ने कहा, "मैं इन सबके लिए सभी का शुक्रिया अदा करता हूं."

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।