कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से प्रवर्तन निदेशालय की टीम आज भी नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर पूछताछ करेगी। वहीं देश में कई जगह कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता पूछताछ को लेकर विरोध जता रहे है।
ED द्वारा कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछताछ के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन किया।राजस्थान सीएम अशोक गहलोत आज दिल्ली स्थित एआईसीसी मुख्यालय में मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि देश में ईडी ने आंतक मचा रखा है। ईडी सरकार गिराने का काम कर रहे है। सुप्रीम कोर्ट में मामले में जल्द निर्णय लेना चाहिए। देश में बढ़ती महंगाई औऱ बेराजगारी को लेकर चिंतित है। इस दौरान कांग्रेस वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आज़ाद, कांग्रेस वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा, प्रवक्ता पवन खेड़ा भी मौजूद रहे।एआईसीसी में मीडिया से रूबरू होकर सीएम गहलोत ने क्या कुछ कहा आइये सुनाते है।एआईसीसी मुख्यालय में कांग्रेस नेताओं ने प्रेस कांफ्रेंस कर केंद्र पर निशाना साधा। कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा और जयराम रमेश ने क्या कहा आइये सुनाते है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।