उत्तर प्रदेश की संगम नगरी प्रयागराज से चौंकाने वाली खबर सामने आई है..... जहां पिता की डांट से नाराज होकर 9वीं कक्षा में पढ़ रहे छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.... बताया जा रहा है कि पिता ने उसे मोबाइल पर गेम खेलने पर डांटा था..... देर रात जब पिता ने डांटा तो छात्र नाराज होकर कमरे में चला गया.... वहां पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी.... सुबह जब घर वालों ने दरवाजा खटखटाया तो दरवाजा नहीं खुला.... फिर जब खिड़की से झांक कर देखा तो उनके होश उड़ गए..... छात्र की लाश पंखे से लटकी हुई थी..... तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया..... छात्र के पिता रघुनाथ प्रसाद गुप्ता ने बताया कि वो रेलवे में काम करते हैं.... परिवार के साथ वह कर्नलगंज इलाके में रहते हैं.... उनके दो बेटों हैं, जिनमें से छोटा बेटा सच्चिदानंग बीएचएस स्कूल में कक्षा 9 का छात्र था
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।