लालू के OSD रहे भोला यादव को CBI ने किया गिरफ्तार, रेलवे भर्ती घोटाले में 4 ठिकानों पर छापेमारी
(India)

सीबीआई ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए लालू यादव के पूर्व ओएसडी भोला यादव को गिरफ्तार किया है.... बताया जा रहा है कि ये गिरफ्तारी रेलवे भर्ती घोटाले से जुड़े मामले में हुई...इतना ही नहीं सीबीआई ने बिहार के पटना और दरभंगा में चार ठिकानों पर छापे भी मारे हैं...भोला यादव 2004 से 2009 तक लालू यादव के ओएसडी रहे...लालू यादव उस वक्त केंद्रीय रेल मंत्री थे...उसी समय रेलवे में भर्ती घोटाला हुआ था...आरोप है कि भोला यादव ही घोटाले का कथित सरगना है...दरअसल, ये मामला भर्ती घोटाले से जुड़ा है..आरोप है कि लालू यादव के रेल मंत्री रहते जॉब लगवाने के बदले में जमीन और प्लॉट लिए गए थे...सीबीआई ने इसी मामले में जांच के बाद पिछले दिनों लालू यादव, राबड़ी देवी, मीसा यादव, हेमा यादव और कुछ ऐसे उम्मीदवारों पर केस दर्ज किया है

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।