अधीर के राष्ट्रपति पर आपत्तिजनक बयान पर संसद में हंगामा,स्मृति बोलीं-सोनिया माफी मांगें
(India)

राष्ट्रपति के अपमान को लेकर पूरा देश आक्रोशित है...लेकिन कांग्रेस पार्टी जनजातीय समाज का बार-बार अपमान करती रही है। कांग्रेस की अध्यक्ष कहती हैं कि अधीर रंजन ने माफी मांगी...लेकिन अधीर रंजन कहते हैं कि मैं माफी क्यों मांगू... केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल उसने ऐसा जानबूझकर और दो बार दोहराया। क्या यह एक छोटी सी घटना है? हम कांग्रेस के अध्यक्ष से संसद में और देश के सामने माफी मांगने की मांग करते हैं... केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस आज भी इस बात को स्वीकार नहीं कर पा रही कि एक आदिवासी महिला इस देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद को सुशोभित कर रही हैं। सोनिया गांधी द्वारा नियुक्त नेता अधीर रंजन ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्र की पत्नी के रूप में संबोधित किया...जब से द्रौपदी मुर्मू का नाम राष्ट्रपति के उम्मीदवार के रूप में घोषित हुआ तब से ही मुर्मू कांग्रेस पार्टी की घृणा और उपहास का शिकार बनीं। कांग्रेस पार्टी ने उन्हें कठपुतली कहा

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।