वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ा,प्रशासन ने लगाई नावों के संचालन पर रोक
(India)

वाराणसी में गंगा के जलस्तर में तेजी से वृद्धि होने लगी है... जिसके चलते गुरुवार से जिला प्रशासन ने गंगा में नावों के संचालन पर रोक लगा दी गई है... साथ ही विश्व प्रसिद्ध नियमित गंगा आरती का स्थान भी बदल दिया गया है.... आलम ये है कि गंगा का जलस्तर दो मीटर तक ऊपर चढ़ चुका है.... घाटों की सीढ़ियां पूरी तरह से डूब गई हैं... गंगा का जल स्तर 3.5 सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ने लगा है... गुरुवार को 78 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.... केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को गंगा का जलस्तर 64.58 मीटर तक पहुंच गया है, जबकि, बुधवार को यह 63.8 मीटर पर था... इस तरह से आज बनारस में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से साढ़े मीटर और चेतावनी बिंदु से केवल साढ़े 5 मीटर नीचे है... बता दें कि बीते 11 दिनों में गंगा के जलस्तर में पौने तीन मीटर तक की बढ़ोत्तरी हो चुकी है। ऐसे में सबसे ज्यादा दिक्कत में शव यात्री हैं.... चाहे महाश्मशान मणिकर्णिका घाट हो या हरिशचंद्र घाट दोनों ही जगह शवदाह स्थल भी बदले जा रहे। दशाश्वमेध घाट की आरती की जगह को दोबारा बदल दिया गया है... पिछले तीन दिन में तीसरी बार आरती का स्थान बदला गया है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।