बंगाल के शिक्षक भर्ती घोटाले में पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी के एक और फ्लैट पर छापा पड़ा है.... ईडी इस बार कोलकाता एयरपोर्ट के पास चिनार पार्क स्थित फ्लैट में रेड डाली... मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस छापे में ईडी के हाथ कुछ भी नहीं लगा... बुधवार से गुरुवार तक चली 18 घंटे की रेड में ईडी ने पार्थ की करीबी अर्पिता मुखर्जी के दूसरे घर से 27.9 करोड़ रुपए कैश और 5 किलो गोल्ड जब्त किया था.... कैश के बारे में ईडी के सवाल पर अर्पिता ने बताया कि ये सारे रुपए पार्थ चटर्जी के हैं... उन्होंने कहा कि पार्थ इस घर का इस्तेमाल रुपए रखने के लिए करते थे.... मुझे अंदाजा नहीं था कि घर में इतना सारा कैश रखा होगा.... पिछले शनिवार को हुई छापेमारी में अर्पिता के घर से 21 करोड़ रुपए कैश और 1 करोड़ रुपए की ज्वेलरी मिली थी... यानी कुल मिलाकर अर्पिता से अब तक 50 करोड़ रुपए से ज्यादा के कैश और ज्वेलरी मिल चुकी है.पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने शिक्षक भर्ती घोटाले में गिरफ्तार पार्थ चटर्जी को मंत्री पद से हटा दिया है..... पार्थ की गिरफ्तारी के 5 दिन बाद ममता ने ये एक्शन लिया है..... इसके बाद ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने शाम को अनुशासन समिति की बैठक बुलाई और उन्हें पार्टी संगठन के सभी पदों से भी हटा दिया... पार्थ के पास पार्टी महासचिव, वाइस प्रेसिडेंट और तीन अन्य जिम्मेदारी थीं.... अभिषेक ने कहा कि पार्थ जांच जारी रहने तक वे पार्टी से सस्पेंड किए गए हैं...अगर वो बेगुनाह हुए तो वे फिर से पार्टी में आ सकते हैं... पार्थ पर कार्रवाई के बाद ममता बनर्जी ने कहा कि पूरा मामला एक बड़ी साजिश का हिस्सा है..... सिर्फ एक लड़की के घर से रुपए बरामद हुए हैं...... पार्थ को इसलिए हटाया क्योंकि टीएमसी भ्रष्टाचार के मामले में बेहद सख्त सख्त पार्टी है...इसे बदला नहीं जा सकता। यह एक बड़ा गेम है, जिसके बारे में अभी ज्यादा बात नहीं कर सकती...
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।