मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश की साक्षरता दर को भी बढ़ाने के बड़े अभियान में लगे हैं। योगी आदित्यनाथ सरकार के दूसरे कार्यकाल में उन्होंने प्राइमरी व बेसिक शिक्षा विभाग के सरकारी स्कूलों पर फोकस किया है। उनका लक्ष्य नींव यानी बेसिक तथा प्राइमरी स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ाने का भी है। सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार को लखनऊ में बच्चों के निश्शुल्क स्कूल यूनिफार्म की धनराशि उनके अभिभावकों के खाते में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर किया... मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में इस कार्यक्रम में बच्चों के स्कूली यूनिफार्म की 1200-1200 रुपए की धनराशि उनके अभिभावकों के खाते में ट्रांसफर की...साथ ही स्वच्छता अभियान के क्रम में नौ स्वच्छ विद्यालय को पुरस्कार भी दिए
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।