पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में रविवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया. यहां एक पिकअप वैन में करंट लगने से 10 कांवड़ियों की मौत हो गई. जबकि इस घटना में 9 लोग जख्मी हो गए. हादसे के तुरंत बाद यात्रियों को अस्पताल ले जाया गया, जहां वैन में सवार 27 में से 16 लोगों को इलाज के लिए जलपाईगुडी अस्पताल रेफर कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि सभी यात्री जलपेश जा रहे थे.माताभंगा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा ने बताया कि घटना रविवार देर रात 12 बजे के करीब मेखलीगंज थाना क्षेत्र के धरला ब्रिज के पास हुई. जहां जलपेश के लिए जा रही एक पिकअप वैन में अचानक करंट दौड़ा और घटना हो गई. शुरुआती जांच में पता चला है कि ये जेनरेटर (डीजे सिस्टम) की वायरिंग के कारण पिकअप वैन में करंट फैला, जो वाहन के पिछले हिस्से में लगाया गया था.v
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।