महाराष्ट्र के पात्रा चॉल घोटाले में आरोपी शिवसेना सांसद संजय राउत की मेडिकल के बाद पीएमएलए कोर्ट में पेश किया...जहां कोर्ट ने 4 अगस्त तक ईडी की कस्टडी में भेजा है....ईडी ने 8 दिन की रिमांड मांगी थी....वहीं प्रदर्शनकारियों को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कोर्ट परिसर के आसपास 200 पुलिसकर्मियों को लगाया है। इसके अलावा, ईडी ऑफिस के बाहर 100 और जेजे हॉस्पिटल के बाहर 50 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में देर रात 12 बजे गिरफ्तार किया था। बुधवार को कई घंटे की पूछताछ के बाद ईडी की ओर से यह एक्शन लिया गया।
राउत की गिरफ्तारी के बाद उनके भाई सुनील राउत ने कहा कि गलत तरीके से उन्हें गिरफ्तार किया गया है। ईडी की हिरासत में जाने से पहले संजय राउत की मां ने आरती उतारी और फिर मां के गले मिले। कई घंटों की पुछताछ के बाद ईडी के अधिकारी ने मनी लांड्रिंग मामले में शिवसेना नेता और सांसद संजय राउत को गिरफ्तार किया।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।