LPG Cylinder Price: सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, जानिए क्या हैं नए रेट
(India)

एलपीजी सिलेंडर के नए रेट आ चुके हैं. अगस्त महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर के दाम में कटौती की गई है. आज गैस सिलेंडर की कीमतों में 36 रुपए की कटौती की गई है. यह कीमतें दिल्ली, मुंबई से लेकर चेन्नई और देश के दूसरे सभी शहरों में लागू हुई है....एलपीजी सिलेंडर्स में राहत कॉमर्शियल सिलेंडर पर दी गई है. इंडियन ऑयल द्वारा जारी किए गए नए रेट के मुताबिक अब दिल्ली में 19 किलो वाला कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1976.50 रुपए का मिलेगा....इससे पहले सिलेंडर की कीमत 2012.50 रुपए थी....घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बात करें तो दिल्ली में इस समय घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1053 रुपए है...इससे पहले 19 मई को इन कीमतों में बदलाव हुआ था, तब कीमतों को 1003 रुपए से बढ़ाकर 1053 रुपए किया गया था

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।