प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने दिल्ली स्थित नेशनल हेराल्ड के ऑफिस समेत 16 ठिकानों पर छापे मारे हैं... यो कार्रवाई सोनिया और राहुल से पूछताछ के बाद की गई है।ईडी की कार्रवाई के दौरान ही राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि 'खुद को अकेला मत समझना, कांग्रेस आपकी आवाज है, और आप कांग्रेस की ताकत.... तानाशाह के हर फरमान से, जनता की आवाज दबाने की हर कोशिश से हमें लड़ना है.... आपके लिए, मैं और कांग्रेस पार्टी लड़ते आ रहे हैं, और आगे भी लड़ेंगे... आज देश में किन मुद्दों पर विचार-विमर्श होना चाहिए, ये आप अच्छे से जानते हैं क्योंकि सरकार की हर गलत नीति का असर आपके जीवन पर पड़ रहा है.... राहुल गांधी ने यह लिखा, 'ये सरकार चाहती है आप बिना सवाल किए तानाशाह की हर बात को स्वीकार करें.... मैं आप सबको विश्वास दिलाता हूं, इनसे डरने की और तानाशाही सहने की जरुरत नहीं है.... ये डरपोक हैं, आपकी ताकत और एकता से डरते हैं, इसलिए उस पर लगातार हमला कर रहे हैं... अगर आप एकजुट हो कर इनका सामना करोगे, तो ये डर जाएंगे। मेरा आपसे वादा है, न हम डरेंगे और न इन्हें डराने देंगे...
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।