संसद का मानसून सत्र,महंगाई को लेकर विपक्ष का हंगामा,लोकसभा में सेंट्रल यूनिवर्सिटी संशोधन बिल पेश
(India)
संसद के मानसून सत्र का आज 13वां दिन है। लोकसभा में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सेट्रल यूनिवर्सिटीज अमेंडमेंट बिल पेश किया। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि केद्र सरकार ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स का गलत इस्तेमाल कर रही है। देश में इंडिपेंडेंट ऑटोनॉमस बॉडीज का दुरुपयोग हो रहा है। विपक्ष के नेता ने कहा कि सरकार राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ भेदभाव कर रही है। लोकतांत्रिक सरकार को गिराने का काम कर रही है। शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने राज्यसभा में संजय राउत की गिरफ्तारी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि कानून और संविधान को महाराष्ट्र में अनदेखा किया जा रहा है। वहीं, 'नेशनल हेराल्ड' मामले में प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी, महंगाई और जीएसटी समेत कई मुद्दों पर कांग्रेस और विपक्षी दलों ने एक बार फिर से जोरदार हंगामा किया

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।