नेशनल हेराल्ड केस में प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली की हेराल्ड बिल्डिंग में स्थित यंग इंडिया कंपनी का ऑफिस सील कर दिया है। मनी लॉन्ड्रिंग केस में जांच एजेंसी ने यह कार्रवाई की है। यंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का ऑफिस सील होने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपना कर्नाटक दौरा छोड़कर दिल्ली लौट गए हैं। यह कार्रवाई सोनिया और राहुल से पूछताछ के बाद की गई थी। ईडी की कार्रवाई के बाद कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा कि यह विनाश काल है, विनाश काले विपरीत बुद्धि। बीजेपी हमें डराना चाहती है, लेकिन हम जनता के मुद्दों पर आवाज उठाते रहेंगे। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि कांग्रेस मुख्यालय और 10 जनपथ को पुलिस छावनी में बदलना अघोषित आपातकाल है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि सरकार डर पैदा करने की कोशिश कर रही है। इधर, कांग्रेस ने 5 अगस्त को महंगाई, बेरोजगारी और जीएसटी जैसे मुद्दों पर देश और प्रदेशों में प्रदर्शन करने का ऐलान किया
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।