Delhi News : कांग्रेस का महंगाई के खिलाफ हल्लाबोल, हिरासत में राहुल और प्रियंका गांधी
(India)

कांग्रेस ने महंगाई के खिलाफ देशभर में हल्लाबोल जारी है..... दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हिरासत में ले लिया.... कांग्रेस के कई सांसद विजय चौक पर धरने पर बैठ गए हैं.... राहुल गांधी कांग्रेस सांसदों के साथ संसद भवन से राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकाल रहे थे.... लेकिन पुलिस ने उन्हें विजय चौक पर ही रोक दिया और राहुल गांधी समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया गया...पुलिस ने कांग्रेस को इस मार्च की अनुमति नहीं दी थी.... इस इलाके में धारा 144 लागू है..... इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि सभी सांसद महंगाई के मुद्दे को उठाने के लिए राष्ट्रपति भवन जा रहे थे. लेकिन हमें आगे नहीं जाने दिया जा रहा है. हमारा काम जनता के मुद्दों को उठाने का है. कुछ सांसदों को हिरासत में लिया गया है. कुछ के साथ मारपीट भी हुई....

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।