(India)
यूपी स्थित नोएडा में महिला के साथ अभद्रता करने वाले बीजेपी (BJP) के नेता श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tiwari) के आवास में हुए अवैध निर्माण पर कार्रवाई हो गई है. बीजेपी नेता के ओएमएक्स सोसाइटी (Omaxe Society) स्थित आवास पर पहले नोएडा विकास प्राधिकरण (Noida Development Authority) ने एक्शन लिया. इसके बाद तत्काल वहां बुलडोजर (Bulldozer) चलाया गया है. सोसाइटी के कॉमन एरिया और पार्किंग पर ये कार्रवाई की गई है. नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में महिला से अभद्रता करने वाले भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी पर प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। त्यागी का ओमेक्स सोसाइटी में अवैध निर्माण है। सोमवार सुबह प्रशासन बुलडोजर लेकर यहां पहुंचा और अवैध निर्माण तोड़ना शुरू कर दिया। त्यागी ने फ्लैट में जाने के लिए सोसाइटी के बेसमेंट से सीढ़ी बनवा रखी थी। टीम ने उसे भी तोड़ दिया है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।