जनता दल के नेता नीतीश कुमार ने मंगलवार को राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात की और बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. इसके बाद नीतीश कुमार सीधे आरजेडी नेता राबड़ी देवी के आवास पहुंचे. इस दौरान तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे. यहां बैठक के बाद नीतीश और तेजस्वी पैदल मार्च कर एक अणे मार्ग पहुंचे. यहां महागठबंधन में शामिल नेता मौजूद थे. बैठक में नीतीश कुमार को महागठबंधन का नेता चुना गया….इसके बाद नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव और ललल सिंह एक ही गाड़ी मे सवार होकर राजभवन पहुंचे और सरकार बनाने का दावा पेश किया. तेजस्वी यादव नई सरकार में उपमुख्यमंत्री होंगे. नीतीश ने 164 विधायकों का समर्थन वाली चिट्ठी सौंपी है. इनमें 45 जेडीयू के, 79 आरजेडी के, 19 कांग्रेस के और 21 अन्य विधायकों के नाम शामिल हैं….वहीं बिहार बीजेपी के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा की नीतीश ने बीजेपी के साथ धोखा किया
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।