आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान,भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली
(India)


राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट कर लिखा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से इन्दिरा गांधी नहर परियोजना में पंजाब के बूढ़ानाला से आने वाले गंदे जल के निस्तारण एवं इन्दिरा गांधी नहर परियोजना और सरहिंद फीडर की रिलाइनिंग के संबंध में वार्ता की। भगवंत मान ने मुझे आश्वस्त किया है कि गंदे जल के निस्तारण का कार्य प्राथमिकता से किया जाएगा एवं अगली नहरबंदी के दौरान रिलाइनिंग का कार्य पूर्ण करवा दिया जाएगा। यह ज्ञातव्य है कि राजस्थान सरकार द्वारा इन्दिरा गांधी फीडर की आरडी 555 (राजस्थान-हरियाणा बॉर्डर) और बीकानेर कैनाल की आरडी 368 (राजस्थान-पंजाब बॉर्डर) पर रियल टाइम वॉटर क्वालिटी मॉनिटिरिंग सिस्टम स्थापित किया है। इससे पानी की गुणवत्ता की रियल टाइम मॉनिटिरिंग की जाएगी। राजस्थान सरकार द्वारा पिछले 3 साल में नहरबंदी के दौरान इन्दिरा गांधी नहर के करीब 106 किलोमीटर रिलाइनिंग का ऐतिहासिक काम किया जा चुका है। इससे पानी की गुणवत्ता एवं मात्रा में सुधार आया है एवं आखिरी छोर तक पानी पहुंचना सुनिश्चित हुआ है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।