न्यूयॉर्क में हुए जानलेवा हमला के बाद पिछले 12 घंटे से भारतीय मूल के ब्रिटिश-अमेरिकी लेखक सलमान रुश्दी वेंटीलेटर पर
(India) न्यूयॉर्क में हुए जानलेवा हमला के बाद पिछले 12 घंटे से भारतीय मूल के ब्रिटिश-अमेरिकी लेखक सलमान रुश्दी वेंटीलेटर पर हैं। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। रुश्दी के एजेंट एंड्रू यील ने बताया कि वे बिल्कुल बोल नहीं पा रहे हैं। एक आंख खो सकते हैं। उनके लीवर में भी गंभीर चोट लगी है। साथ ही हाथों की नसें भी कट गई हैं।

शुक्रवार को रुश्दी पर एक लाइव प्रोग्राम के दौरान 24 साल के हादी मातर ने अटैक किया था। मातर ने उनके गले पर चाकू से 10-15 पर बार हमला किया, जिसके बाद रुश्दी को एयर लिफ्ट करके एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के एक डॉक्टर ने अमेरिकी मीडिया को बताया कि रुश्दी के गले और पेट पर चाकू के कई घाव थे। अभी उनकी सर्जरी की गई है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।