नीतीश संभालेंगे गृह, तेजस्वी के मिल सकता है स्वास्थ्य
(India) बिहार की नीतीश कुमार सरकार के मंत्रिमंडल का आज विस्तार हो सकता है. नीतीश सराकर के नए मंत्रियों को मंगलवार सुबह राजभवन में होने वाले समारोह में शपथ दिलाई जाएगी. माना जा रहा है कि इसमें आरजेडी (RJD) के 16, जेडीयू (JDU) के 11, कांग्रेस (Congress) के दो हम (HAM) के एक और एक निर्दलीय को मंत्री बनाया जा सकता है. इस बीच खबर मिली है कि उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को पथ निर्माण या स्वास्थ्य या दोनों विभागों की जिम्मेदारी मिल सकती है. हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उनके बड़े भाई तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) को कौन से विभाग मिलेगा.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।