कांग्रेस पार्टी ने गुलाम नबी को जम्मू-कश्मीर कैंपेन कमेटी का अध्यक्ष बनाया, उन्होंने दो घंटे में इस्तीफा दे दिया
(India) कांग्रेस ने मंगलवार को वरिष्ठ पार्टी नेता गुलाम नबी आजाद को प्रदेश कैंपेन कमेटी का अध्यक्ष बनाया था, लेकिन आजाद ने अध्यक्ष बनाए जाने के 2 घंटे बाद ही पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने की वजह अब तक साफ नहीं है।

सूत्रों के मुताबिक, गुलाम नबी आजाद की नाराजगी इस बात से है कि उनकी सिफारिशों को नजर अंदाज किया जा रहा है, जिसकी वजह से उन्होंने नई जिम्मेदारी लेने से मना कर दिया है। हालांकि, कांग्रेस का कहना है कि आजाद ने खराब स्वास्थ्य के चलते से कैंपेन समिति के अध्यक्ष का पद संभालने से इनकार किया है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।