सीएम योगी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा,वाराणसी और गाजीपुर में पीडितों से की बात
(India)


सीएम योगी अदित्यनाथ ने ग़ाज़ीपुर मं बाढ़ पीड़ितों को सम्बोधित करते हुए कहाकि बाढ़ की आपदा में सरकार बाढ़ पीड़ितों का साथ है। उन्होंने कहाकि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य जारी है। सीएम ने कहा कि एमपी, राजस्थान में अति वृष्टि से यूपी में बाढ़ आई है। उन्होंने कहाकि बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री प्रदान की जा रही है, और प्रशासन को पीड़ितों की मदद के सख्त निर्देश दिए गए हैं। प्रभावित क्षेत्रों में पशुओं का चारा उपलब्ध कराया जा रहा है... और किसानों को मुफ्त बीज उपलब्ध कराया जाएगा। इससे पूर्व सीएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।