इटावा के आवास विकास स्थित अस्पताल में महिला के ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप
(India)
इटावा के एक निजी अस्पताल में लापरवाही के चलते महिला की हालत बिगड़ गई और उसे आगरा भेजा गया था..... महिला के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया.... बता दें कि भरथना थाना क्षेत्र के नगला जवाहर निवासी साबिर कुमार ने अपनी पत्नी रीना को 25 जुलाई को आवास विकास कॉलोनी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया था.... उसी रात महिला का ऑपरेशन हुआ और उसने एक बेटे को जन्म दिया था.... पांच दिन बाद महिला की छुट्टी कर दी गई... तीन दिन बाद महिला की हालत फिर बिगड़ गई... परिजनों ने उसे दोबारा अस्पताल में भर्ती करा दिया... तीन दिन हालत में सुधार होने पर महिला की छुट्टी कर ‌दी गई... लगभग एक सप्ताह बाद महिला की हालत फिर खराब हो गई... परिजन महिला को लेकर फिर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे आगरा के निजी हॉस्पिटल में भेज दिया.... परिजन जब महिला को लेकर आगरा पहुंचे...वहां डॉक्टर ने महिला का परीक्षण करने बाद बताया कि महिला की बच्चीदानी खुली हुई... जिस कारण बार बार महिला की तबियत खराब हो रही है... इस बात से आक्रोशित परिजन गुरुवार दोपहर आवास विकास स्थित निजी अस्पताल पहुंच गए... और जमकर हंगामा किया...

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।