भर्ती घोटाले को लेकर राज्य में लगातार आंदोलन जारी है... कांग्रेस विधायक राजेंद्र भंडारी ने राजधानी देहरादून के विधानसभा गेट के सामने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ धरना दिया.... राजेंद्र भंडारी ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए मांग की कि 2002 से जितनी भी नियुक्तियां हुई है उन सब की जांच की जाए... उन्होंने कहा कि नियुक्तियां रिश्तेदारों और पहचान वाले की होनी है तो सरकार सारे आयोगों को भंग कर दे... भर्ती घोटाले को लेकर राज्य की तमाम राजनीतिक पार्टियां आंदोलन कर रही है... वही इस मामले में बार बार मुख्यमंत्री का यह बयान आ रहा है कि किसी भी दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा..
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।