सीएम धामी आज हरिद्वार और बागेश्वर के दौरे पर,देव संस्कृति विश्वविद्याल के कार्यक्रम में हुए शामिल
(India)
उतराखण्ड के सीएम पुष्कर सिंह धामी का हरिद्वार और बागेश्वर दौरे पर है,आज मुख्यमंत्री धामी बागेश्वर में रात्रि विश्राम करेंगे.हरिद्वार से बागेश्वर जाएंगे सीएम धामी सीएम ने कहा कि 103 दिन के कार्यकाल में उन्होंने राज्य की बेहतरी के लिए 330 से अधिक फैसले लिए हैं। प्रदेश के हर वर्ग का विकास करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इस साल नवंबर में उत्तराखंड 21 साल का हो जाएगा और चार साल में 25 की युवावस्था तक हर क्षेत्र में देश का नंबर वन राज्य होगा।
किच्छा में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आशा कार्यकर्ता, प्रधानों और उपनल कर्मियों का मानदेय बढ़ाया गया है। बंगाली समुदाय के प्रमाणपत्र से पूर्वी पाकिस्तान शब्द हटा दिया गया है। मलिन बस्तियों को सुरक्षा कवच दिया गया है। नजूल की भूमि पर मालिकाना हक का एक्ट जल्द बनाने जा रहे हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।