दिल्ली में चार सितंबर को कांग्रेस की महंगाई हटाओं रैली,सीएम गहलोत आज शाम जाएंगे राष्ट्रीय राजधानी
(India)

कल दिल्ली के रामलीला मैदान में महंगाई के खिलाफ होने वाली कांग्रेस की राष्ट्रव्यापी रैली में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज दिल्ली जा रहे हैं। सीएम गहलोत आज शाम 4 बजे जयपुर से हेलीकॉप्टर के जरिए दिल्ली के लिए रवाना होंगे और शाम 5 बजे दिल्ली पहुंचेंगे, जहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पार्टी नेताओं के साथ मुलाकात करके चर्चा भी करेंगे।मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज शाम दिल्ली पहुंचने के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल, मीडिया विभाग के प्रमुख जयराम रमेश सहित कई अन्य नेताओं के साथ कल रामलीला मैदान में होने वाली राष्ट्रव्यापी रैली की तैयारियों का जायजा भी लेंगे और दिशा निर्देश देकर तैयारियों को अंतिम रूप भी देंगे। बताया जाता है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की गैर-मौजूदगी में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और केसी वेणुगोपाल ही राष्ट्रव्यापी की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।