'पंजाब में 25 लाख उपभोक्ताओं का बिल आया जीरो', राज्य सरकार ने किया था फ्री बिजली का वादा
(India) पंजाब (punjab) में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार ने फ्री में बिजली (Free Electricity) देने का वादा किया था. उनके इस वादे के दो महीने पूरे हो गये हैं. पंजाब सरकार (Punjab Government) का दावा है कि 24-25 लाख घरेलू उपभोक्ताओं का बिजली का बिल (Electricity bill) जीरो आया है. 1 जुलाई से पंजाब में 300 यूनिट बिजली फ्री में देने का ऐलान हुआ था.

पंजाब सरकार का दावा है कि उनकी 300 यूनिट फ्री बिजली योजना की वजह से राज्य के आम आदमियों को बहुत सहायता मिल रही है. पंजाब सरकार का कहना है कि समाज के सभी वर्गों को राहत देने का यह सबसे अच्छा तरीका है. जीरो बिल आने पर पंजाब बिजली विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि इसका फायदा उठाने वाले अधिकतर ग्राहक ग्रामीण और शहरी गरीब हैं, इनमें वो उपभोक्ता भी शामिल हैं जिनके मीटर 7 किलोवाट से कम है.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।