UKSSSC पेपर लीक मामले में एक और गिरफ्तारी,पीआरडी कर्मचारी संजय सिंह राणा को किया अरेस्ट
(India)

यूकेएसएसएससी और विधानसभा भर्ती घोटाले को लेकर प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस भाजपा सरकार पर लगातार हमलावर है । जहां अभी तक यूकेएसएसएससी मामले में एसटीएफ ने कुल 33 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है वहीं विधानसभा भर्ती घोटाले की निष्पक्ष जांच की मांग कांग्रेस की और लगातार की जा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि जिन लोगों ने विधानसभा और यूकेएसएसएससी में नियुक्तियां करवाई वह सब सामने आए।अब दिक्कत यह है कि ऐसी नियुक्ति वाले ज्वाइंट सिक्योरिटी तक पहुंच चुके हैं।और यह एक बड़ा गंभीर सवाल है दूसरा गंभीर सवाल यह है की अनैतिक नियुक्तियों को कराने वाले सामने नहीं आ रहे हैं। वही हरीश रावत कहना है कि नियुक्तियां नैतिकता के आधार पर नहीं की गई है उन नियुक्तियां को निरस्त किया जाए

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।