सेंट्रल विस्टा एवेन्यू का काम पूरा हो चुका है जिसका उद्घाटन आज
(India) सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट असल में भारत की नई संसद और उसके आसपास के इलाके को कहा गया है. इसमें तमाम तरह की सुविधाएं और मॉर्डन इंफ्रास्ट्रक्चर होगा. संसद भवन से लेकर इंडिया गेट का पूरा इलाका इसके तहत री-डेवलप किया जा रहा है. पीएम हाउस, पीएमओ और केंद्रीय सचिवालय भी बनाया जा रहा है. इसका काम लगभग पूरा होने के कगार पर है. कोरोना लॉकडाउन के दौरान भी इस प्रोजेक्ट पर काम लगातार चलता रहा. जिसके बाद अब विजय चौक से लेकर इंडिया गेट तक का पूरा रास्ता बनकर तैयार है. जिसे आम लोगों के लिए खोला जा रहा है. उद्घाटन के बाद 9 सितंबर से लोग इस ऐतिहासिक रास्ते का लुत्फ उठा सकेंगे.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।