अपनी पार्टी के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो बनर्जी ने दावा किया कि भाजपा अपने अहंकार और लोगों के गुस्से के कारण घोर पराजय का सामना करेगी। उन्होंने कहा, ‘मैं, नीतीश कुमार, हेमंत सोरेन और कई अन्य लोग 2024 में एक साथ आएंगे। सभी विपक्षी दल भाजपा को हराने के लिए हाथ मिलाएंगे। एक तरफ हम सब होंगे और दूसरी तरफ भाजपा। भाजपा को 300 सीटों के अहंकार का दंड मिलेगा। 2024 में 'खेला होबे'।
कांग्रेस पार्टी ने अपने संगठन को मजबूत करने के लिए भारत जोड़ो यात्रा शुरू की है। खास बात यह है कि यह यात्रा केवल कांग्रेस की ही है। इसमें दूसरी पार्टियों की कोई सहभागिता नहीं है। उधर ध्यान देने वाली बात यह भी है कि ममता बनर्जी ने अखिलेश यादव और नीतीश कुमार का तो नाम लिया लेकिन कांग्रेस का नाम नहीं लिया। ऐसे में क्या यह इस बात का संकेत है कि 2024 में कांग्रेस अकेली ही रहेगी? कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने दावा किया था कि बिना कांग्रेस के विपक्ष एक नहीं हो सकता। कांग्रेस सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी है। ऐसे में जाहिर सी बात है कि पार्टी अपना वर्चस्व चाहती है। हाल ही में नीतीश कुमार ने भी राहुल गांधी से मुलाकात की थी।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।