तीन महीने में ही ED ने जब्त किए 100 करोड़ रुपए कैश, आखिर इसका क्या किया जाएगा?
(India) प्रवर्तन निदेशालय ED ने पिछले तीन महीने में लगभग 100 करोड़ रुपए की नकदी जब्त की है। हाल फिलहाल की बात करें तो मोबाइल गेमिंग एप्लिकेशन से संबंधित धोखाधड़ी मामले में कोलकाता के एक व्यवसायी के आवास से 17 करोड़ रुपए से अधिक कैश बरामद किया गया है। ईडी के अधिकारियों की ओर से बरामद की गई नकदी को गिनने के लिए मशीन लगाई गई थी और बैंक के आठ अधिकारियों को बुलाया गया था। इस नगदी को लेकर सवाल यह उठ रहा है कि आखिर इसका क्या किया जाएगा?

करीब 24 घंटे तक नकदी की गिनती चली थी। स्थिति ऐसी हो गई थी कि बैंक अधिकारी पहाड़ जैसे बरामद नोटों को गिनते-गिनते थक गए थे। इससे पहले ईडी अधिकारियों ने झारखंड खनन घोटाले में 20 करोड़ रुपए से अधिक की नकदी जब्त की थी। उक्त जब्ती के अलावा, एजेंसी ने और भी कई अलग-अलग छापों में छोटी-मोटी रकम बरामद की है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।