(India)
एनआईए (NIA) की टीम पूरे देशभर में छापेमारी कर रही है. बताया जा रहा है कि केरल में करीब 50 जगहों पर एनआईए की छापेमारी चल रही है. इसके अलावा देश के बाकी राज्यों में भी रेड डाली गई है. ये पूरी कार्रवाई पीएफआई (PFI) से जुड़े टेरर फंडिंग मामले को लेकर चल रही है. मंजेरी, मल्लपुरम जैसे इलाकों में ये छापेमारी जारी है. केरल में ये छापेमारी काफी बड़े पैमाने पर हो रही है. खास बात ये है कि एनआईए के साथ इस छापेमारी में ईडी की एक टीम भी मौजूद है. बताया जा रहा है कि एनआईए ने अब तक 100 से ज्यादा PFI अधिकारियों और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।