सीएम पद पर फूट, गहलोत-पायलट में टकराव.. अब हाईकमान के पास बचे ये  विकल्प
(India) राजस्थान में मुख्यमंत्री पद को लेकर अशोक गहलोत-सचिन पायलट खेमे एक दूसरे के सामने आ खड़े हुए हैं. अशोक गहलोत के समर्थन में खड़े विधायकों ने सचिन पायलट के मुख्यमंत्री बनाने पर एतराज जताया और रविवार विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी को सामूहिक इस्तीफा सौंप दिया. इन विधायकों की संख्या 80 से ज्यादा बतायी जा रही है.

दरअसल, अशोक गहलोत के गुट कहना है कि वो सचिन पायलट को मुख्यमंत्री के तौर पर नहीं देखना चाहते. इसकी वजह भी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि, 2020 में गहलोत के खिलाफ सचिन पायलट ने बगावत की थी और जिन 102 विधायकों ने सरकार बचाने का काम किया उसी में से सीएम बनाया जाए.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।