(India)
कांग्रेस में अगला अध्यक्ष कौन होगा, इसे लेकर अब तक कुछ भी साफ नहीं हो पाया है. अध्यक्ष पद के चुनाव से ठीक पहले पार्टी में अंदरूनी घमासान शुरू हो चुका है. राजस्थान में गहलोत और पायलट के बीच का विवाद खुलकर सामने आ गया है, जिसके चलते पार्टी को फजीहत का सामना करना पड़ रहा है. फिलहाल ये सस्पेंस बरकरार है कि अशोक गहलोत अध्यक्ष की रेस में बने हैं या फिर नहीं. इस उठापटक के बीच राजस्थान कांग्रेस के नेता सचिन पायलट दिल्ली में डेरा जमाए हुए हैं. वहीं अशोक गहलोत भी अगले दो दिन में दिल्ली आ सकते हैं.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।