टेरर फंडिंग और कैंप आयोजित करने के मामले की जांच का सामना कर रहे पीएफआई यानी पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया पर केंद्र सरकार ने 5 साल का प्रतिबंध लगा दिया गया है.... दिल्ली , यूपी ,कर्नाटक , बिहार , केरल सहित देश के अलग-अलग ठिकानों पर एनआईए और ईडी की कार्रवाई के बाद केंद्र सरकार ने यूएपीए के तहत इस संगठन को गैरकानूनी घोषित कर दिया है.... पीएफआई के अलावा उससे जुड़े अन्य 8 संगठनों पर भी प्रतिबंध लगाया गया है... पीएफआई पर केंद्र सरकार की ओर से प्रतिबंध लगाने के बाद राज्य सरकार ने भी पीएफआई पर कार्रवाई के अधिकार दिए है.... गृह विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए गए है... आदेश के तहत पीएफआई और उसके सहयोगी संगठन — संस्थाएं —अग्रणी संगठनों को विधि विरुद्ध घोषित किया है.... इन पर कार्रवाई के लिए डीजी , एडीजी एसओजी — एटीएस , पुलिस कमिशनर के साथ ही सभी जिलों के जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षकों को अधिकृत किया गया है
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।