पीएम मोदी ने गांधीनगर-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को दिखायी हरी झंडी, सफर भी किया
(India) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर और मुंबई के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को शुक्रवार को हरी झंडी दिखायी. एक अधिकारी ने बताया कि मोदी ने सुबह करीब साढ़े 10 बजे गांधीनगर रेलवे स्टेशन से ट्रेन को हरी झंडी दिखायी. इसके बाद पीएम ने गांधीनगर से कालूपुर रेलवे स्टेशन तक ट्रेन में यात्रा की. इस दौरान वह लोगों से बात करते हुए भी दिखे.

इसके बाद पीएम मोदी ने अहमदाबाद मेट्रो को भी हरी झंडी दिखाई और सफर किया. इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद यात्रियों से बात की. इससे पहले दिल्ली में पीएम मोदी ने साल 2019 में भी वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन किया था. हालांकि उस वक्त उन्होंने इस ट्रेन में सफर नहीं किया था. आखिर ऐसी क्या बात हुई कि पीएम मोदी ने साल 2019 के बाद साल 2022 में वंदे भारत का दोबारा उद्घाटन किया है.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।